बिलावर। कटली से मल्हार इलाके को जोड़ने वाली लगभग 23 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर मल्हार इलाके के लोगों का शिष्टमंडल लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुलदीप कुमार से बिलावर में उनके कार्यालय में मंगलवार को मिला। इस मौके पर मौजूद मोहम्मद रफीक, देशराज, मोहम्मद फारूक, अख्तर हुसैन और अब्दुल्ल रहमान ने अधिकारी को बताया कि मौजूदा समय में कटली से मल्हार सड़क की दयानी दशा के कारण वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर लगाया जाए, ताकि सड़क पर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को राहत मिल सके। अधिकारी ने लोगों को आश्वासन दिया के सड़क की मरम्मत के लिए जल्द टेंडर लगाया जाएगा। संवाद