रामकोट। धार सड़क की खस्ताहालत से वाहन चालक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। किल्थर इलाके में सड़क पर गहरा गड्ढा होने के कारण वाहन चालक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कई दिन से सड़क के बीच एक से डेढ़ फीट गहरे गड्ढे को विभाग नजरअंदाज कर रहा है। कई दोपहिया वाहन चालक सड़क से गुजरते समय गड्ढे में गिर रहे हैं, जिससे उनका संतुलन बिगड़ रहा है। यह किसी हादसे को न्योता देता दिख रहा है। ग्रेफ विभाग के तहत आती धार सड़क इन दिनों कई जगह पर खस्ताहाल है, मगर संबंधित विभाग सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके साथ किल्थर स्थित पुल के ऊपर सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया है। संवाद