बसोहली। भाजपा कहती है कि बनी, बसोहली और बिलावर पहाड़ी जिला हैं, लेकिन आजतक पहाड़ी जिला का दर्जा नहीं दिया गया। यह लोगों के साथ अन्याय है। इसलिए इन इलाकों को पहाड़ी जिला का दर्जा दिया जाए। यह मांग डोगरा स्वाभिमान ने प्रेसवार्ता कर उठाई है। साथ ही एडीसी अजीत सिंह के माध्यम से उप राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर केंद्र सरकार तक पहुंचाने की अपील की है।
संगठन के सदस्य जाकिर हुसैन, महादेव सिंह, अशरफ मट्टू, पंचायत डोडला के सरपंच रतन सिंह, रामप्रसाद, काकू राम और राजू जम्वाल ने कहा कि बसोहली, बनी और बिलावर को पहाड़ी का दर्जा मिलने से यहां के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। पहाड़ी स्टेट्स की मांग को लेकर यह अभियान शुरू किया गया है। मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। मांग पूरी नहीं होने पर सड़कों पर उतरने के लिए भी मजबूर होंगे।