संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा गुजरू के मुख्य गेट के बाहर धार सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की गई है। स्कूल स्टॉफ और विद्यार्थियों का कहना है कि सड़क से वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। इससे हादसे का डर रहता है।
गांववासी जगदीश कुमार, राकेश, प्रकाश चंद, सुरेंद्र सिंह, करतार चंद, निशा देवी, वीना और लीला देवी ने कहा कि सबसे ज्यादा खतरा स्कूल में छुट्टी होने के वक्त होता है। स्कूल के बाहर से तेज गति से गुजरते हैं जिससे विद्यार्थियों को सड़क पार करने में भी दिक्कत होती है। इसलिए प्रशासन से मांग है कि वाहनों की तेज गति पर नियंत्रण के लिए स्कूल के बाहर स्पीड ब्रेकर बनवाया जाए।