फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आपदा प्रभावित बनी क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज की मांग

Wed, 27 Aug 2025 11:48 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते बनी विधायक डॉ रामेश्वर सिंह स्वयं
विज्ञापन
कठुआ। हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित बनी क्षेत्र की स्थिति को लेकर विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए हालात को प्राकृतिक आपदा घोषित करने की मांग की और क्षेत्र के लिए विशेष राहत पैकेज की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि बनी क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल और संचार सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई गांवों में लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और दर्जनों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को तत्काल राहत, पुनर्वास और बुनियादी सेवाओं की बहाली की आवश्यकता है।

ज्ञापन में विशेष रूप से बनी क्षेत्र के लिए एक पुनर्निर्माण और पुनर्वास पैकेज की मांग की गई है, ताकि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आवास, चिकित्सा सुविधा और आजीविका सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें