भूमि मालिकों की सहमति से पीएमजीएसवाई सड़क के लिए नए सर्वे की मांग लेकर एसडीएम से मिलने पहुंचे
बनी। बनी के बाड़ी क्षेत्र से ऋषि बडियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मुलाकात कर चालोग से धमान वाया दुलंगल तक प्रस्तावित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क के सर्वे को लेकर चिंता जताई।प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने बताया कि पूर्व में जो सर्वे किया गया था, वह भूमि मालिकों की सहमति के बिना किया गया था और प्रस्तावित अलाइनमेंट पहले से मौजूदा सड़क के समानांतर होकर गुजरता है, जिससे स्थानीय लोगों को भविष्य में परेशानी हो सकती है।
इस पर एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया और संबंधित सहायक कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिया कि वह भूमि मालिकों से सलाह-मशविरा कर स्थल पर पुनः सर्वेक्षण करें। प्रतिमंडल में पुष्पराज, मदनलाल, दीपराज भूषण कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।