फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छलां चौक पर नया यात्री शेड बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील रामकोट की पंचायत गलक के अधीन आते छलां चौक पर बने यात्री शेड की हालत खस्ता है। चौक के बीचोबीच बना यह यात्री शेड राहगीरों और यात्रियों को सुविधा प्रदान करता रहा लेकिन पिछले कई महीनों से इसकी जर्जर हालत होने के कारण इसके गिरने का अंदेशा है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी राजकुमार, गोविंद राम, मोहन लाल, सोमराज और अमित कुमार ने बताया कि रामकोट से जम्मू, बिलावर या उधमपुर की तरफ आवाजाही के लिए रामकोट के नजदीकी इलाकों गलक, तरड़ाल, चिन्जी मकवाल आदि से लोग यहां से बस पकड़ते हैं क्योंकि बस अड्डा भी यहीं पर है। लोगों ने सरकार से नए यात्री शेड के निर्माण की मांग की है जिससे राहगीरों को सुरक्षित पनाह मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें