बिलावर में बैठक करते विश्व हिंदू परिषद के सदस्य ।स्रोत जागरूक पाठक।
- फोटो : mathura
बिलावर। तीन दिन पहले फिंतर चौक पर मिठाई के डिब्बे बनाने वाली दुकान पर अश्लील हरकत करने वाले आरोपियों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने कडी कार्रवाई करने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान कैप्टन पवन कुमार की अगवाई में बिलावर में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा के प्रिंटिंग प्रेस में अश्लील हरकत करने वालों की वजह से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। अगर पुलिस घिनौना कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करती तो आने वाले दिनों में विश्व हिंदू परिषद और अलग-अलग हिंदू संगठन पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर नगर कमेटी के पूर्व चेयरमैन उमाकांत, एडवोकेट जितेंद्र सिंह, गोपाल कृष्ण, हरि सिंह, राकेश चंदेल और मिथिलेश गोड़ आदि मौजूद रहे।