फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस से मिला ग्रामीणा का शिष्टमंडल

विज्ञापन
कीड़ियां गंडियाल क्षेत्र में बढ़ती चोरियों के मामले को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे क्षेत्र के ल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। कीडियां गंडयाल में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों के चलते लोगों का शिष्टमंडल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की है। सोमवार को जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में नियमित गश्त लगाने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने से इलाके में चोरी की दर्जनों वारदातें हो गई है, लेकिन पुलिस है कि इस पर नकेल कसने में असफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

शिष्टमंडल की अगुवाई कर रहे गंडयाल के पूर्व सरपंच राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि चोरों का इलाके में इतनी दहशत है कि किसी को भी नहीं पता कि कब किस के घर को चोर निशाना बना देंगे। कहा कि गत एक महीने से लोगों के घरों से ट्रेक्टर, ट्राली, कार के अलावा अब चोरों ने किराना स्टोर को भी निशाना बना रहे है। इसको लेकर कई बार पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाई गई है लेकिन अभी तक न तो चोर पकड़े गए है, और न ही चोरी की कोई बरामदगी हुई है। स्थानीय लोग प्रत्येक दिन चोरों के खौफ में जी रहे है। लिहाजा पुलिस को इस पर जल्द कार्रवाई कर चोरों के आतंक पर विराम लगाना चाहिए। कहा कि अगर पुलिस नियमित इलाके में गश्त लगाए तो कुछ हद तक चोरी की वारदातों को काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें