बिलावर। धनु परोल गांव के लोगों के शिष्टमंडल ने सड़क के सर्वे को लेकर एडीसी बिलावर विनय खोसला से वीरवार को उनके कार्यालय में मुलाकात की।
सुनीत ठाकुर की अध्यक्षता में ग्रामीण एडीसी कार्यालय पहुंचे। शिष्टमंडल में शामिल लोगों ने अधिकारी को बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत मछेड़ी से सैली नजोत के लिए सड़क निर्माण को लेकर सर्वे की स्वीकृति दी गई थी लेकिन पीएमजीएसवाई की टीम ने नजोत से सैली के लिए सर्वे शुरू कर दिया जो सही नहीं है।
कहा कि सड़क का सर्वे उसी स्थान से होना चाहिए जिस स्थान से सर्वे की स्वीकृति मिली है। लोगों ने एडीसी से मांग की के सड़क का सर्वे मछेड़ी से सैली नजोत के लिए करवाया जाए ताकि सैली इलाके के लोगों को भी सड़क की सुविधा का लाभ मिल सके। एडीसी ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर गौर किया जाएगा। इस मौके पर अशोक, रवि कुमार, अरुण, विशन कुमार आदि मौजूद रहे।