फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट से तूताडंगा आली क्षेत्र में कई जगह गहरे गड्ढे

Fri, 15 Aug 2025 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
रामकोट से मुदाल सड़क की खस्ता हालत स्थित फोटोशूट संवाद
विज्ञापन
रामकोट। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली रामकोट से मुदाल सड़क पर पहले तीन किलोमीटर में रामकोट से तूताडंगा आली इलाके तक कई जगह गहरे गड्ढे होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इससे वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सड़क के दोनों और नालियां नहीं होने के कारण बरसात के इस मौसम में सड़क कई जगह बह चुकी है और सड़क पर से निजी वाहन निकालते समय लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। सड़क के संकरा होने के कारण वाहन चालक वाहनों को पास देने में परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
हुकम चंद, निवासी मकवाल

सड़क के चौड़ीकरण की मांग और पानी की निकासी के लिए नालियों के अभाव के संबंध में कई बार लोक निर्माण विभाग के समक्ष समस्या को उजागर किया गया है, लेकिन विभाग की अनदेखी के चलते लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सड़क पर हर रोज सैकड़ो निजी वाहनों और यात्री वाहनों का आवागमन चलता रहता है।
विज्ञापन

बोध राज, निवासी मकवाल

सैकड़ों विद्यार्थी नजदीकी स्कूलों और राजकीय डिग्री कॉलेज रामकोट में पहुंचने के लिए हर रोज इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। पंचायत मकवाल के साथ पंचायत कछेड़ और पंचायत बबे के हजारों लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग यही है जिस पर चलकर लोग धार सड़क रामकोट चौक तक पहुंचते हैं और धार सड़क के जरिए संभाग के विभिन्न इलाकों तक पहुंचते हैं। लेकिन सड़क के बीते 8 वर्षों से तारकोल बिछाई नहीं होने के कारण सड़क जर्जर हो चुकी है।
जीवन लाल, निवासी आमुआला।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता विशाल डोगरा ने सड़क के साथ नालियों के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग की भी मांग की है। कहा कि सिटी एंड टाउन के अंतर्गत सड़क के तारकोल बिछाई के कार्य को जल्द करवाया जाएगा।

रामकोट से मुदाल सड़क की खस्ता हालत स्थित फोटोशूट संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें