फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ढल्ली तालाब में 4.52 लाख से लगा डीप हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक विजय कुमार शर्मा ने वीरवार को कंडी क्षेत्र के गांव ढल्ली तालाब के निकट राम मंदिर परिसर में सीडीएफ फंड से 4.52 लाख रुपये की लागत से डीप हैंड पंप का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ने कहा ढल्ली तालाब और आसपास के इलाके के लोग लंबे समय से पेयजल की समस्या से जूझ रहे थे। उनकी यह वर्षों पुरानी मांग पूरी होते देखकर बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का सिलसिला जारी रखा जाएगा। ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से गांव में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। इससे पहले बताैर मुख्य अतिथि महंत 1008 गोपाल दास महाराज ने विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल प्रधान सोम राज, पूर्व सरपंच सुभाष चंद्र तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें