फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनेर खड्ड में डूबने से लोहाई मल्हार के दो युवकों की मौत

Fri, 13 Jun 2025 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा/कांगड़ा। कांगड़ा की पुलिस चौकी लंज के गाहलियां में वीरवार को बनेर खड्ड में डूबने से लोहाई मल्हार क्षेत्र के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों नहाने के लिए बनेर खड्ड में गए थे। मृतकों की पहचान राजेंद्र कुमार पुत्र दीनानाथ निवासी गांव भदनौता और अशोक कुमार पुत्र खुशी राम निवासी किंदली के रूप में हुई है। दोनों जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले की लोहाई मल्हार तहसील के रहने वाले थे। लंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि दोनों युवक क्षेत्र में एक ठेकेदार के पास लकड़ी काटने का काम करते थे। गाहलियां में उन्होंने किराये का मकान लिया था। दोनों वीरवार दोपहर बाद खड्ड में कपड़े धोकर नहाने के लिए पानी में उतर गए। पानी की गहराई का अंदाजा न होने और तैरना न आने के कारण वे गहरे पानी में डूब गए। मौके पर उपस्थित उनके साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें