फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सांबा से जसरोटा में शनिवार को काली माता मंदिर में माथा टेकने आए दो दोस्तों के लिए यह आखिरी सफर साबित हुआ। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते हाई वोल्टेज के लटकते तार की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत हो गई। युवक काली माता मंदिर में दर्शन के बाद ऐतिहासिक महल को देखने निकले थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सांबा जिले के शाह बालोड निवासी सुरेश शर्मा पुत्र मदनलाल अपने दोस्त आदित्यांश शर्मा पुत्र कुलदीप राज निवासी सारना सांबा के साथ जसरोटा के काली माता मंदिर में माथा टेकने आए थे। माथा टेकने के बाद दोनों दोस्त बुलेट (जेके 21एफ 0417) से ऐतिहासिक महल में बने प्राचीन मंदिर देखने चले गए।
महल की पहली ड्योढ़ी के नजदीक हाई वोल्टेज 11 केवी के टूटे तार की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस के अनुसार विद्युत विभाग के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विभाग ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। तार इंसुलेटर फटने से गिरे और बिलकुल सड़क के किनारे थे। जिस वक्त युवक महल की ओर गए तब तार नहीं टूटे थे। लौटते वक्त यह हादसा हुआ है। फिर भी क्षेत्र के अधिकारी स्वयं जांच कर रहे हैं।
-मोहम्मद शफी, मुख्य अभियंता, विद्युत विभाग
दो बहनों का अकेला भाई था सुरेश, अगले महीने होनी थी शादी
सांबा। जिले की मनानु पंचायत के शाह बलोढ़ गांव के दो युवकों की राजबाग के जसरोटा क्षेत्र में करंट लगने से मौत होने से दोनों के गांव में मातम छा गया है। मृतक सुरेश शर्मा की अगले माह शादी थी। वह दो बहनों का इकलौता भाई था और सेना में कार्यरत था, जबकि अदित्यांश पिता के काम में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन

सरपंच सुनील चौधरी ने बताया कि दो युवकों की मौत से दोनों गांवों में सन्नाटा पसरा है। दोनों युवक काफी मिलनसार थे। उनकी मौत से सभी को दुख पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें