फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बिजली विभाग के डेलीवेजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। वार्ड दो मंडी मोहल्ले में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया और इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिजली विभाग में कार्यरत डेलीवेजर विजय कुमार निवासी वार्ड दस मंडी मोहल्ले में खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था। इस दौरान काम करते हुए वह एलटी लाईन की चपेट मे आ गया और उसे जोरदार करंट लगा। हादसे में वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसए मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर अस्पताल पहुंचे तहसीलदार बसोहली अमन आनंद ने कहा कि प्रशासन से की तरफ से मृतक के परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी। साथ ही डीसी कठुआ से राहत राशि देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें