फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से कठुआ में बसोहली की महिला की मौत

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
कठुआ। कोरोना संक्रमण के कारण रविवार को कठुआ जिले में एक और महिला की मौत हो गई। यह महिला जिले के बसोहली उपमंडल की रहने वाली थी, जिसे संक्रमित पाए जाने के बाद जीएमसी कठुआ में 23 सितंबर को भर्ती किया गया था। 62 वर्षीय उक्त महिला ने शनिवार-रविवार मध्य रात्रि को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बसोहली के महिला के साथ जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 26 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही कोरोना को हराने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। रविवार को जिले में 884 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 21 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। वहीं, राहत की बात यह है कि इससे करीब 4 गुना ज्यादा 81 पूर्व से संक्रमित लोगों ने कोरोना को हरा दिया। पूर्व से संक्रमित इन लोगों की रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आई है। रविवार को 81 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिले में कुल सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 333 रह गया है। कठुआ जिले में अब तक 2140 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया जा चुका है। जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में कोरोजा जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश अनुमति दी जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें