फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बहस के बाद धारदार हथियार से किया हमला, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- गंभीर हालत में जीएमसी कठुआ में भर्ती, एक के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। उपमंडल के मुनी गांव में दो युवकों के बीच बहस के बाद एक युवक ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ रेफर कर दिया। बिलावर पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम 8:00 बजे के करीब मुनी गांव के दो युवकों की आपस में बहस हो गई। इस दौरान आरोपी युवक परशुराम ने दूसरे युवक सुशील शर्मा (27) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सुशील की टांग पर गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग और युवक के परिजन मौके पर पहुंचे जिन्होंने खून से लथपथ हुए सुशील को उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। इसके बाद उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया। वहां पर युवक का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें