फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की पेटी में बंद कर नहर में फेंका शव

Thu, 30 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
logo - फोटो : logo
विज्ञापन
हीरानगर थाना क्षेत्र के दियालाचक इलाके में लोहे की बंद पेटी में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोहे की पेटी को रावी-तवी नहर में फेंका गया था। नहर में पानी कम होने पर पेटी दिखाई दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उपजिला अस्पताल हीरानगर में पहचान के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


हीरानगर थाना प्रभारी नवीन अंग्राल ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब नौ बजे दियालाचक से किसी ने फोन किया। उसने बताया कि नहर में से एक लोहे की पेटी (ट्रंक) मिली है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जब उसे खोला गया तो उसमें महिला का शव बरामद हुआ।

महिला की उम्र करीब तीस वर्ष है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पानी में पड़ने रहने के कारण फूल गया है। इससे पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल, शव को उपजिला अस्पताल हीरानगर ले जाया गया है, जहां से मेडिकल कालेज जम्मू शिफ्ट कर दिया जाएगा। अब तक जो भी स्थितियां सामने आई हैं, उससे हत्या की आशंका भी है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें