फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर में 18, मढ़ीन और डींगा अंब में नौ-नौ उम्मीदवार मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीसी चुनावों के लिए हीरानगर उपमंडल के तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी। उपमंडल के हीरानगर निर्वाचन क्षेत्र से 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। मढ़ीन और डिंगा अंब क्षेत्र से 9-9 उम्मीदवार भाग्य आजमाएंगे। डिंगा अंब निर्वाचन क्षेत्र महिलाओं के लिए आरक्षित है, जहां से 6 उम्मीदवार राजनीतिक दलों से और तीन निर्दलीय हैं।
विज्ञापन

मढ़ीन निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां भी 9 उम्मीदवारों में से 6 राजनीतिक दलों से हैं और तीन आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे हैं। सबसे अधिक उम्मीदवार हीरानगर निर्वाचन क्षेत्र में हैं, जहां 18 उम्मीदवार चुनावी दंगल में हैं। इनमें से 6 राजनीतिक दलों से हैं, एजबकि 12 निर्दलीय के तौर पर चुनावी मैदान में हैं। डिंगा अंब निर्वाचन क्षेत्र में 7 नवंबर को मतदान होगा, मढीन में 10 और हीरानगर में 13 को। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें