फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर में पांच निर्दलियों उम्मीदवारों ने भरा परचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों के लिए क्षेत्र से नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन वीरवार को पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने परचा भरा। इन्हें मिलाकर इस निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की संख्या 18 हो गई है। इनमें से छह उम्मीदवार राजनीतिक दलों से और 12 उम्मीदवार निर्दलीय हैं।
विज्ञापन

नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन बीडीसी के चेयरमैन रामलाल कालिया ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र भरा। वहीं रसाना कांड के बाद अस्तित्व में आए हिंदू एकता मंच के सदस्य कांत कुमार ने भी आजाद उम्मीदवार के तौर पर परचा दाखिल किया। इस मौके पर एकजुट जम्मू के संयोजक अंकुर शर्मा ने उन्हें समर्थन की घोषणा भी की। कुलदीप राज, रामेश्वर शर्मा, सुरेंद्र जसरोटिया ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उतरने का निर्णय करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें