फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण के चुनाव कराने अमला रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पहले चरण के डीडीसी और पंचायत उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। वीरवार को चुनावी अमले को जिला पंचायत चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश भगत और एसएसपी कठुआ डॉ शैलेंद्र मिश्रा की देखरेख में रवाना किया गया। 11 सौ से अधिक सुरक्षा कर्मियों के साथ कुल 15 सौ कर्मियों के दल को बनी और लोहाई मल्हार में चुनाव करवाने के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के 111 पोलिंग बूथों पर चुनाव करवाने के लिए पोलिंग पार्टियों को राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में चुनाव सामग्री भेजी गई। पोलिंग पार्टियों को सुरक्षाबलों के साथ दोपहर दो बजे के लगभग कठुआ से रवाना किया गया। देर शाम पोलिंग पार्टियां ब्लाक मुख्यालयों में पहुंच गईं। इनमें से नजदीकी और सड़क किनारे पोलिंग स्टेशन वाली पार्टियों को शाम को ही पोलिंग बूथ पर रवाना कर दिया गया, जबकि दूर दराज इलाके के पोलिंग स्टेशनों वाली पार्टियों को रात के समय बनी में ठहराया गया है।
पाकिस्तान की हरकत को देखते हुए विशेष सतर्कता
एसएसपी कठुआ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बार्डर से सटा कठुआ जिला है और दूरदराज इलाकों में चुनाव हो रहे हैं। चुनावों में पाकिस्तान खलल डालने की मंशा में है, जिसे लेकर लगातार इनपुट मिल रहे हैं, ऐसे में सतर्कता बरती जा रही है। अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए पेट्रोलिंग पार्टियों को भी नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें