फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर में चार ने भरा नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विकास परिषद चुनावों के लिए हीरानगर निर्वाचन क्षेत्र से मंगलवार को चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही अब तक कुल नौ उम्मीदवार परचा भर चुके हैं। मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा। पहला दविंदर लाल और दूसरा धर्मपाल ने। पीडीपी की तरफ से दीपक रैना ने नामांकन पत्र भरा, जबकि गुडा मुंडिया के पूर्व सरपंच देसराज शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस निर्वाचन क्षेत्र से डीडीसी चुनावों में सबसे अधिक उम्मीदवार होंगे। नौ उम्मीदवार अभी तक नामांकन पत्र भर चुके हैं, जबकि 26 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। मौजूदा बीडीसी चेयरमैन रामलाल कालिया और हिंदू एकता मंच के सदस्य कांत कुमार निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश डोगरा ने अभी तक परचा नहीं भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें