फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पहले चरण के चुनाव का प्रचार 26 नवंबर को थम जाएगा। इसको देखते हुए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। महिला आरक्षित बनी निर्वाचन क्षेत्र और अनुसूचित जनजाति आरक्षित लोहाई मल्हार सीट पर चुनावी सरगर्मियां चरम पर पहुंच चुकी हैं। बनी से चार तो वहीं लोहाई मल्हार से 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस जहां इन सीटों पर अपने संयुक्त उम्मीदवार उतारकर चुनाव लड़ रही हैं, वहीं भाजपा ने भी अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी समर में उतार दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने बनी और डुग्गन में जनसभाएं कीं, तो वहीं बुधवार से हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिवसीय बिलावर, बसोहली दौरे पर रहेंगे। उनकी ओर से मछेडी में सुबह 11 बजे, बिलावर में दोपहर दो बजे और मांडली में शाम साढे़ चार बजे जनसभाएं की जाएंगी। वीरवार को जयराम ठाकुर महानपुर और बसोहली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे।
उधर, मंगलवार को बनी पहुंचे रविंद्र रैना ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर को 370 वाले चंगुल से आजाद किया है। विकास की रफ्तार बढ़ाई है, जिससे दूर दराज के इलाकों में भी सड़क संपर्क और मूलभूत सुविधाएं सुलभ हुई हैं। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी ने कोटी चंडियार में जनसभा कर लोगों से मतदान की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें