फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़ीन से 9 और हीरानगर से पांच ने किए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। डीडीसी चुनावों के लिए मढ़ीन निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन 9 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। इनमें छह उम्मीदवार राजनीतिक दलों के और तीन निर्दलीय हैं। वहीं दूसरी तरफ हीरानगर निर्वाचन क्षेत्र से पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। जिनमें तीन राजनीतिक दलों के उम्मीदवार और दो निर्दलीय हैं। हीरानगर में भाजपा की ओर से अभिनंदन शर्मा ने समर्थकों के साथ आरओ कार्यालय में अपना पर्चा भरा। उसके बाद समाधियां स्थल पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

दीपक जसरोटिया ने डोगरा स्वाभिमान संगठन, अमरजीत सिंह ने पैंथर्स पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र भरा, जबकि तोतू राम और मनी राम ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए परचा भरा। मढ़ीन निर्वाचन क्षेत्र से कर्ण कुमार अत्री ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के कुछ बड़े नेता भी मौजूद रहे। कांग्रेस उम्मीदवार रमेश कुमार ने भी परचा भरा।
डोगरा स्वाभिमान संगठन की ओर से बीएल कांडले ने नामांकन पत्र भरा। धर्मपाल कुंडल ने नेंका, पवन कुमार ने बहुजन समाज पार्टी, रमेश लाल ने पैंथर्स पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्व विधायक प्रेमलाल, रामपाल, तिलक राज ने इस चुनाव में आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने के लिए अपना परचा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें