फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ब्लॉक दिवस में जिला उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हीरानगर। जनसंपर्क अभियान के तहत ब्लॉक दिवस का आयोजन सीमावर्ती गांव बनियाड़ी में किया गया। इस दौरान जिला उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास और जिले के सभी विभागों के अधिकारियों ने जन समस्याओं को सुना।
क्षेत्र के निवासियों ने व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से अपनी समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखीं। इनमें बोरवेल की व्यवस्था, बाढ़ सुरक्षा ढांचे का सुदृढ़ीकरण, पशु चिकित्सा डिस्पेंसरी की स्थापना, पानी की सुचारु आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं की प्रमुख मांगें शामिल रहीं। इस बीच, विधायक विजय शर्मा ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के आगे की जमीनों पर खेती को सुगम बनाने की अपील की।
विज्ञापन

कहा कि बीएसएफ के अधिकारियों से बात कर यहां किसानों के आने-जाने के लिए गेट खोलने का समय समय तय किया जाए। जिला उपायुक्त ने कहा कि ब्लॉक दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
उन्होंने मिशन युवा के तहत चल रहे जागरूकता अभियान के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि युवाओं को स्वरोजगार हेतु बिना गारंटी के ऋण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने लोगों की मांगों पर तत्काल कार्रवाई और सभी समस्याओं के समयबद्ध निपटारे के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर जन शिकायतों को हल करने को कहा। विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए भी जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यहां जिला विकास परिषद के सदस्य कर्ण अत्री, पूर्व सरपंच रवि कुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें