फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डीसी ने सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त राजेश शर्मा ने महानपुर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जन शिकायत निवारण बैठक आयोजित की। इसमें लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। डीसी ने लोगों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बैठक में लोगों ने महानपुर ट्रॉमा सेंटर में स्टाफ की कमी, रेडियोलॉजिस्ट का रिक्त पद, शिक्षकों की कमी, विद्यालयों के उन्नयन की मांग, बाढ़ सुरक्षा हेतु क्रेट्स की उपलब्धता, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा राहत एवं मुआवजे से संबंधित मामले उठाए।
डीसी ने सभी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना। इसके बाद कहा कि इस प्रकार की आउटरीच बैठकें प्रशासन को दूरस्थ, पहाड़ी और अलग-थलग क्षेत्रों की जमीनी हकीकत समझने में मदद करती हैं, जिससे समयबद्ध और प्रभावी समाधान संभव हो पाता है।
विज्ञापन

चिकित्सकीय स्टाफ की कमी पर डीसी ने आश्वासन दिया कि डॉक्टरों की उपलब्धता रोटेशन आधार पर सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षकों की कमी के मुद्दे को गंभीरता से लिया। असुरक्षित घोषित स्कूल भवनों के लिए तत्काल टेंट और अस्थायी राहत जारी करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को चल रहे कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा करने को कहा गया।
बैठक में एडीडीसी कठुआ सुरेन्द्र मोहन शर्मा, एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा, सीपीओ रंजीत ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पूर्व पीआरआई प्रतिनिधि जिनमें पूर्व बीडीसी चेयरमैन, पूर्व सरपंच, पंच तथा महानपुर व आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें