फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उप मंडल की बग्गन अपर पंचायत में वार्षिक दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय पहलवान राकेश ने पंजाब के बब्बी पहलवान को हराकर दंगल अपने नाम कर लिया। इस दंगल में पंजाब सहित जम्मू कश्मीर से आए कई पहलवानों ने हिस्सा लिया। इसमें कुल 60 कुश्तियां हुईं, जिनमें से छोटी माली का मुकाबला उधमपुर के अजय शर्मा और हिमाचल के मिट्ठू पहलवान के बीच हुआ, और अजय ने जीत हासिल की। बड़ी माली का मुकाबला बग्गन के पहलवान राकेश और पठानकोट के पहलवान बब्बी के बीच हुआ, जिसमें राकेश ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देकर दंगल अपने नाम किया। आयोजकों की ओर से विजेता और उपविजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरपंच मक्खन जमोडिया, रवि कुमार, सतपाल, छोरी लाल सहित दंगल कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें