बिलावर। उपमंडल के दूरदराज गड़बाजिंया गांव में वार्षिक दंगल का आयोजन हुआ जिसमें बग्गन के राकेश पहलवान ने कठुआ के भागू पहलवान को बड़ी माली में चित्त कर जीत हासिल की। दंगल में जम्मू, कठुआ और पंजाब के कई पहलवानों ने हिस्सा लिया और 30 कुश्तियां करवाई गईं। छोटी माली का मुकाबला दरमनी के जावेद पहलवान और बनी के शमीम पहलवान के बीच हुआ, जिसमें शमीम ने जीत हासिल की। पंचायत के सरपंच सुरेंद्र सिंह और दंगल कमेटी के सदस्यों की ओर से दंगल में विजेता और उपविजेता रहे पहलवानों को नगद पुरस्कार दिया गया। संवाद