फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पंजाब के शमशेर पहलवान ने जमाया दंगल पर कब्जा

Sat, 14 Jun 2025 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ जिले के मडुईं में आयोजित किए गए वार्षिक दंगल में दांव पेंच लड़ते पहलवान।
विज्ञापन
बिलावर (कठुआ)। कस्बे से सटे मडुईं गांव में शुक्रवार को वार्षिक दंगल आयोजित किए गए। इनमें दीनानगर, पंजाब के शमशेर पहलवान ने मलेरकोटला के शरीफ पहलवान को पटखनी देकर दंगल पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

दंगल कमेटी के सदस्यों ने शाम पांच बजे संयुक्त रूप से दंगल का शुभारंभ किया। दंगल में अलग-अलग भार वर्ग की 108 कुश्तियां करवाई गईं। दंगल में पहुंचे पहलवानों ने बेहतरीन मल्ल युद्ध का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की वाहवाही लूटी। छोटी माली का मुकाबला पंजाब मलेरकोटला के तालिब पहलवान और पंजाब चित्तौड़गढ़ के गामा पहलवान के बीच हुआ।
लगभग एक घंटे तक चली लंबी कुश्ती में कोई भी पहलवान एक-दूसरे को हरा न सका नतीजतन दंगल कमेटी के सदस्यों ने दोनों पहलवानों को छोटी माली का संयुक्त विजेता घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बड़ी माली के मुकाबले में शमशेर पहलवान ने शरीफ पहलवान को टंगी दांव लगाकर चित किया और बड़ी माली जीत ली। छोटी माली के संयुक्त विजेता रहे पहलवानों को 11,000 रुपये की नकद राशि और बड़ी माली के विजेता और और वह उपविजेता रहे पहलवानों को 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिवनंदन शर्मा, भगवान दास, शिवकुमार, विकास शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा और राजन शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, किशनपुर गांव में भी दंगल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें