फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादन के साथ गुणवत्ता को भी बढ़ाने के लिए करना होगा प्रयास: बाली

विज्ञापन
डेयरी विकास के मिशन निदेशक कठुआ में महिला लाभा​र्थियों को टैब वितरित करते हुए
विज्ञापन
कठुआ। डेयरी डेवलपमेंट का प्रबंध निदेशक नरेंद्र सिंह पाली ने वीरवार को कठुआ का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने जिले में दूध उत्पादन की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के माध्यम से दुग्ध उत्पादन से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद किया। कठुआ स्थित पशुपालन विभाग के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाली ने दुग्ध उत्पादन से जुड़ी महिलाओं के साथ उनके अनुभव जाने और उन्हें दूध की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें केवल दूध के उत्पादन ही नहीं बल्कि दूध की गुणवत्ता बढ़ाने पर ही पर अपना ध्यान केंद्रित करना होगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को उन्होंने दूध से बनने वाले उत्पादों की जानकारी देते हुए कहा कि दूध के उत्पादन को एक व्यवसाय के रूप में अपना लेने वाली महिलाओं को इस दिशा में अपने कदम बढ़ाने की जरूरत है। इससे उनकी आय में इजाफा होगा। इसमें विभाग की उनकी हर संभव सहायता करेगा। वहीं कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी महिलाओं को विभाग की ओर से टैबलेट प्रदान किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें