फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिजली विभाग के डेलीवेजरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनी। बिजली विभाग में कार्यरत डेलीवेजरों ने काम छोड़ो हड़ताल के तहत प्रदर्शन किया। इस दौरान वर्षों से लंबित वेतन के भुगतान, दुर्घटना और कैजुअल्टी के मामलों में बीमा व मुआवजा की नीति तथा स्थायी रोजगार के लिए नियमितीकरण की स्पष्ट नीति की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व अयाज अहमद ने किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कई वर्षों से बिना किसी सुरक्षा या सुविधाओं के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कोई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान घायल होता है या उसकी मृत्यु हो जाती है, तो सरकार की ओर से कोई स्थायी सहायता नीति नहीं होती, जिससे पीड़ित परिवार को उचित मदद मिल सके। प्रदर्शनकारियों में शामिल संजय कुमार, प्रेमलाल, धर्मेश सिंह ने बताया कि सभी अनिश्चितता से जूझ रहे हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सभी कर्मचारियों को शीघ्र नियमित किया जाए। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्रता से नहीं माना गया, तो यह आंदोलन और अधिक व्यापक व उग्र रूप ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें