हीरानगर में हाईवे से गुजरती बीएसएफ की साइकिल रैली। - संवाद।
- फोटो : KATHUA
हीरानगर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तोपखाना रेजिमेंट की स्वर्ण जयंती पर बारामुला से शुरू हुई साइकिल रैली वीरवार को हीरानगर पहुंची। यहां लोगों ने इसका भव्य स्वागत किया। चड़वाल में साइकिल रैली पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर जवानों और अधिकारियों का स्वागत किया। रैली के साथ चल रहे बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करना है। यह रैली स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में बारामुला से शुरू की गई है। इसका समापन 15 अगस्त को अमृतसर में बागा बॉर्डर पर होगा। इस उपलक्ष में रक्तदान और चिकित्सा शिविर जैसे कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। गुडा मुंडिया में भी गैर सरकारी संस्था शक्तिपुंज ने रैली का स्वागत किया।