फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बुआ माई के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में विभिन्न बिरादरियों की मेल का आयोजन किया गया। पैंठी में संब्याल बिरादरी की मेल में भारी संख्या में बिरादरी के सदस्य पहुंचे हुए थे। पहले हवन किया गया। बाद में बिरादरी के सदस्यों ने कुल देव स्थान पर बुआ माई के सामने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। जिले के राजपुरा में सवारा महाजन बिरादरी की मेल धूम धाम के साथ मनाई गई। गत रात्रि से ही बिरादरी के सदस्य पहुंचे हुए थे। सुबह हवन किया गया। बिरादरी की विकास कमेटी के सदस्यों ने हवन में आहुतियां दीं। बाबा ब्रह्म देव के स्थान पर भारी संख्या में बिरादरी के सदस्य पहुंचे थे। घंटों कतार में खड़े होकर उन्हें अपने कुलदेव का आशीर्वाद मिला। बिरादरी के सदस्यों की ओर से विभिन्न प्रकार के खान पान के स्टाल लगाए गए थे। नए शादीशुदा जोड़े भी कुलदेव के सामने नतमस्तक हुए। नए जन्मे बच्चों के मुंडन किए गए। पठानकोट से अपने परिवार के साथ आए रमेश के अनुसार उन्होंने अपने बच्चे का मुंडन भी अपने कुलदेव स्थान पर ही किया है। बाद में लंगर भी बांटा गया। अधिक भीड़ के चलते पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें