फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एक दुकान से चुराई थीं नोटों की मालाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला पुलिस की ओर से गत दिनों 79 नोटों की माला व हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया नशा तस्कर कुख्यात चोर निकला। उसने बनिहाल में एक दुकान से पैसों की मालाएं चुराई थीं और बनिहाल पुलिस को चोरी के मामले में उसकी तलाश थी। जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नशा तस्कर की पहचान मोहम्मद इमरान खान निवासी इकबाल कॉलोनी पट्टन बारामूला के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर एक कुख्यात चोर है। उसकी पुलिस को कई पुलिस थानों में तलाश थी। जिला पुलिस ने नशा तस्कर इमरान खान को कल पुलिस स्टेशन बाडी ब्राह्मणा क्षेत्र में सरोर से गिरफ्तार किया था और उसकी तलाशी लेने के बाद उससे 95,880 रुपये मूल्य की 79 नोट की माला और लगभग 45,000 रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की थी। एनपीडीएस अधिनियम के तहत उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्यकारी मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी और राजपत्रित पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में हेरोइन जब्त की गई। पुलिस के अनुसार जैसे ही उसकी गिरफ्तारी और बरामदगी की खबर फैली। बनिहाल पुलिस ने सांबा पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें बनिहाल स्थित एक दुकान से पैसों की माला की चोरी के बारे में सूचित किया और वीडियो क्लिप और तस्वीरें भी साझा कीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने कहा कि हेरोइन की खपत और चोरी के बीच संबंध है। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न कोनों से नशा तस्कर और नशेड़ी कुख्यात ''चिट्टा'' लेकर आ रहे हैं, जहां गश्त तेज कर दी गई है और पुलिस आरोपियों को पकड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें