फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोहाई मल्हार के फिजा ने उत्तर प्रदेश के विक्रम को कलाजंग दांव लगा किया चित

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर में वार्षिक दंगल में कराई गईं 84 कुश्तियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। नगर के वार्ड 4 और 5 मडूईं में बुधवार को कराए गए वार्षिक दंगल में लोहाई मल्हार के फिजा पहलवान ने उत्तर प्रदेश के विक्रम पहलवान को कलाजंग दांव लगाकर चित कर दंगल पर कब्जा जमा लिया।
शाम 5:00 बजे शुरू हुए दंगल का शुभारंभ स्थानीय गांव के गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया। दंगल में स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से आए लगभग 100 पहलवानों ने मल युद्ध का प्रदर्शन किया। दंगल में 84 कुश्तियां करवाई गईं। नॉकआउट आधार पर आयोजित किए गए दंगल में स्थानीय पहलवानों ने अन्य राज्यों के पहलवानों के साथ खूब जोर आजमाइश की और दंगल देखने पहुंचे दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। बिलावर कस्बे, देवल गांव, किशनपुर गांव, हौटार, सेरी, मुनि और अन्य इलाकों से आए हजारों की संख्या में लोगों ने दंगल का आनंद लिया।
विज्ञापन

छोटी माली के मुकाबले में रियासी के सुरजीत पहलवान में बठिंडा पंजाब के अमन पहलवान को जांघिया दांव लगाकर पराजित किया और छोटा माली अपने नाम कर ली। दंगल कमेटी ने बड़ी माली के विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दंगल कमेटी के सदस्य साहिल शर्मा, धीरज, शिवानंद आदि मौजूद रहे। दंगल स्थल के पास मेले का आयोजन भी हुआ, जिसमें लोगों ने कई प्रकार के पकवानों की खूब खरीदारी की।
विज्ञापन


किशनपुर में दंगल आज
वीरवार को उपमंडल मुख्यालय से सटे किशनपुर गांव में दंगल का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि किशनपुर गांव के दंगल में कई राज्यों के नामी गिरामी पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। इलाके के प्राचीन ऐतिहासिक किशनपुर दंगल में रुस्तम ए हिंद रह चुके मास्टर चंदगीराम ने 1964 में भाग लिया था और बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया था, जिसके बाद किशनपुर गांव का दंगल ऐतिहासिक दंगलों में शुमार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें