फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जंडाेर में दंगल, बाबा फरीद के नाम रहा बड़ी माली का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
-छोटी माली में अमृतसर के लक्की पहलवान ने रियासी के सुरजीत को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लखनपुर के गांव जंडाेर में रविवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। गांव में स्थित शहीद अरुण सिंह काटल स्टेडियम में आयोजित दंगल में बड़ी माली का मुकाबला बाबा फरीद पहलवान के नाम रहा है। छोटी माली में अमृतसर के लक्की पहलवान ने कब्जा जमाया।
दंगल की शुरुआत स्थानीय पहलवानों के बीच होने वाले मुकाबलों के साथ हुई। दोपहर तीन बजे के बाद जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पहलवानों के साथ पड़ोसी राज्य पंजाब और हिमाचल प्रदेश के पहलवालों के कई रोमांचक मुकाबले हुए। 31 हजार के इनाम वाली छोटी माली का मुकाबला अमृतसर के लक्की पहलवान और रियासी के पहलवान सुरजीत के बीच हुआ। कड़े मुकाबले के बाद लक्की पहलवान ने जीत दर्ज की। बड़ी माली का मुकाबला पहलवान बाबा फरीद और हिमाचल प्रदेश के पहलवान सोनू के बीच हुआ। 51 हजार के इनाम वाली माली बाबा फरीद ने सोनू पहलवान को पराजित कर अपने नाम कर ली। आयोजकों ने दंगल के विजेता पहलवानों को इनाम की राशि भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक कमेटी के रघुवीर सिंह ने बताया कि गांव में इस दंगल का आयोजन उनके पूर्वजों के जमाने से किया जाता रहा है। इसे शहीद अरुण सिंह काटल स्टेडियम का निर्माण होने के बाद यहां शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें