फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्रद्धा और उल्लास से मनाई सडोत्रा बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
-हजारों श्रद्धालुओं ने दाता रणपत देव के चरणों में शीश झुकाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। मेला गांव में स्थित दाता रणपत देव के पवित्र स्थल पर सडोत्रा बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल मंदिर परिसर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इसमें हजारों की संख्या में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने दाता के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

सुबह से ही मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई। मुख्य पुजारी ने विधिवत महा आरती की और दाता रणपत देव को 56 भोग लगाए। दोपहर बाद भजन कीर्तन किया गया। इसमें स्थानीय व बाहर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मेले में लगे झूलों का बच्चों ने खूब आनंद उठाया। मेले के दौरान कपड़ों, श्रृंगार सामग्री एवं बर्तन की दुकानें सजी रहीं। शाम को लंगर का आयोजन हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मेले में प्रशासन की ओर से पेयजल, चिकित्सा शिविर, सुरक्षा एवं यातायात की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें