फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय-खाय के साथ सूर्य उपासना का महापर्व छठ आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सूर्य उपासना का महापर्व छठ सोमवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होने जा रहा है। भैया दूज के तीसरे दिन से शुरू होकर यह पर्व चार दिन तक चलता है। पर्व को लेकर कठुआ नहर के किनारे पर जहां घाट बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है, वहीं औद्योगिक क्षेत्र के बाजार में सामान, दउरा, सूप के साथ अन्य पूजन सामग्री की दुकानें भी सजना शुरू हो गई हैं। छठ पूजा संतान की दीर्घ आयुु, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए की जाती है।
विज्ञापन

हर साल धूमधाम के साथ मनाए जाने वाले छठ पर्व को लेकर आयोजन स्थल को सजाया गया है। रविवार को एक ओर जहां कठुआ नहर के किनारे पूजा स्थल को सजाने का काम चलता रहा। वहीं सोमवार को घरों में महिलाओं की ओर से नहाय-खाय की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके तहत कद्दू भात और चने की दाल की सब्जी हर घर में विशेष तौर पर बनती है।
मंगलवार को छठ पूजा के दूसरे दिन खरना होगा, जिसके बाद बुधवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। रात भर बनाई गई देहरियों के किनारे पूजन और संकीर्तन होगा, जिसके बाद वीरवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ छठ लोकपर्व संपन्न होगा। उल्लेखनीय है कि औद्योगिक इकाइयों और अन्य संस्थानों में रोजगार के चलते देशभर से सैकड़ों लोग कठुआ में रह रहे हैं।
विज्ञापन

ज्यादातर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई इलाकों के लोग हैं। इनमें अधिक प्रचलित इस त्योहार की परंपराओं के निर्वाह के साथ ही उन प्रदेशों की संस्कृति ने जिले पर भी छाप बनाई है। छठ पूजन पर सूर्य उपासना के लिए तैयारियों में जुटी महिला श्रद्धालु पिंकी देवी, सविता, पूनम, स्नेहा, श्वेता आदि ने बताया कि छठ पूजा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें