बिलावर। मांडली गांव में शनिवार से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ होगा। इस मौके पर कथावाचक सुभाष शास्त्री लोगों को प्रवचन से निहाल करेंगे।
आयोजक ओमप्रकाश गरोच और अन्य ने बताया कि छह नवंबर को शुरू होने वाले श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर दिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। बताया कि 12 नवंबर को कथा का समापन होगा। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।