कारगिल युद्ध के दौरान राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए फिजिकल अकादमी द्वारा शहर में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कैंडल मार्च में शामिल दर्जनों युवाओं ने कैप्टन सुनील चौधरी चौक से लेकर शहीदी चौक तक मार्च निकाला और शहीदी चौक स्मारक पर शहीद जवानों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर एकेडमी के युवाओं ने कहां की देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले ऐसे वीर सिपाहियों को नमन करने के लिए उनके द्वारा मार्च का आयोजन किया गया है। उन्होंने समाज के सभी तबकों को इस तरह के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कहा। ताकि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले इन सिपाहियों का मनोबल बढ़ाया जा सके, क्योंकि यही हमारी सच्चे हीरो हैं। संवाद