फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व वित्त मंत्री गिरधारी लाल डोगरा को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री गिरधारी लाल डोगरा के 106वें जन्मदिवस पर हीरानगर मोड़ पर कार्यक्रम हुआ, जहां उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने कार्यकर्ताओं सहित पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री ने आदर्शों पर आधारित राजनीति की। यही कारण है उनके जैसा दूसरा नेता नहीं मिल सका। सादगी और जनहित में निस्वार्थ भाव से काम करने के जो सिद्धांत छोड़ गए, वह राजनेताओं के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। राजनीति में विपक्ष भी उनके काम करने के तरीके से प्रभावित था। यही वजह रही कि हीरानगर के इस नेता ने पूरे देश में अपनी और इलाके की पहचान बढ़ाई।
उन्होंने कहा कि उनकी छवि ऐसी थी कि आज भी नेताओं को उनका नाम अपने साथ जोड़ना पड़ता है। जनहित के कार्यों के चलते वह पांच बार विधानसभा चुनाव जीते। उनके बताए रास्ते पर चलते रहेंगे। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ डिग्री कॉलेज में भी डोगरा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ जुगल बाली, रमेश कुंडल, अनंतराम डोगरा, अशोक कुमार, मुरारी लाल, ओम प्रकाश, रामेश्वर शर्मा, ताराचंद, सोमनाथ वर्मा, जसपाल, नरेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें