सावन मास के शुभारंभ पर नगरी स्थित गुरु नाभा दास के मंदिर में सत्संग व कीर्तन का आरंभ किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भक्तों द्वारा भजन कीर्तन करने के उपरांत मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सभी ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया।
पूरे सावन मास के दौरान चलने वाले सत्संग कीर्तन कार्यक्रम के संबंध में मंदिर के पुजारी बाबा राम प्रसाद ने बताया कि आज से शुरू होने वाला यह सत्संग कार्यक्रम पूरे सावन महीने के दौरान प्रतिदिन मंदिर में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा अंतिम दिन भी इसी तरह विशाल भंडारे का आयोजन स्थानीय भक्तों के सहयोग से किया जाएगा।
उन्होंने मंदिर में पूरे 1 माह चलने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा कि इस धार्मिक कार्यक्रम में उनकी सहभागिता इसे और भव्य बनाएगी। लिहाजा ज्यादा से ज्यादा संख्या में भक्त इसमें शामिल होकर गुरु नाभा दास और भोले भंडारी का आशीष प्राप्त करें।