फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसारिक जीवन में गुरु की उपस्थिति चमकदार सूर्य की तरह

विज्ञापन
विज्ञापन
सार शब्द मिशन के संस्थापक गुरु शरणानंद जी महाराज का 81वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर के शिवा नगर स्थित अद्वैत स्वरूप आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु का आशीष प्राप्त किया। बुधवार को आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम सुबह विधि विधान से गुरु का पूजन किया गया। इसके बाद आश्रम में सत्संग व प्रवचन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

आश्रम संचालिका ज्योत्सना नंद बाई जी ने श्रद्धालुओं को उनके जीवन में गुरु के महत्व से परिचित कराते हुए कहा कि हमारा सांसारिक जीवन मार्ग एक अंधेरा रास्ता है। इसमें गुरु की उपस्थिति एक चमकदार सूर्य की तरह है। जो हमें अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम योगदान देती है। लिहाजा हमें गुरु के दिखाए मार्ग का ही अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान गुरु के जन्मदिवस पर केक भी काटा गया। इस दौरान लोगों ने ढोल की थाप पर झूमते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें