विश्व हिंदू परिषद और संघ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्रित करने वाली समितियों के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद बिलावर के प्रधान कैप्टन पवन कुमार शर्मा ने की।
रामकोट तहसील के नगरोटा गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में अलग-अलग गांव के करीब 70 लोगों को राम मंदिर का चित्र और अंग वस्त्र भेंट किए गए। इस अवसर पर कैप्टन पवन कुमार शर्मा ने कहा कि मंदिर के निर्माण के लिए धन एकत्रित करने वाले कार्यकर्ता अहम योगदान दे रहे हैं।
इस मौके पर आरएसएस के प्रांत सेवा प्रमुख बलदेव सिंह, महेंद्र कुमार, विजय कुमार, मोहिंद्र मनकोटिया, जसवीर सिंह, विजय कुमार, खजूर सिंह, पूरन चंद सहित संघ के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद