खजूरिया बिरादरी की वार्षिक मेल बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर हीरानगर में आयोजित की जाएगी। माता सुज्योति के देव स्थान पर हीरानगर सब डिवीजन के साथ-साथ कठुआ, जम्मू, सांबा और पंजाब के इलाकों से भी बिरादरी के सदस्य पहुंचेंगे। वार्षिक मेल से संबंधित जानकारी देते हुए बिरादरी के सदस्यों ने बताया कि सुबह आठ बजे से दस बजे तक हवन पूजन का आयोजन किया जाएगा। दोपहर दो बजे से भंडारा खोल दिया जाएगा। उन्होंने बिरादरी के सदस्यों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। संवाद