फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्केश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचीन बिल्केश्वर महादेव मंदिर में फाल्गुन महीने के जेष्ठ सोमवार के चलते बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। यूं तो हर दिन पांडवों द्वारा निर्मित इस मंदिर में लोग पहुंचते हैं। लेकिन हर महीने के सोमवार को जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होती है। सोमवार को अलसुबह से ही लोग मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह 10:00 बजे के बाद मंदिर के बाहर भक्तों की कतार लग गई। उपमंडल बिलावर और अन्य कई इलाकों के भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का गुणगान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंदिर के बाहर प्रांगण में हलवा पूरी का प्रसाद भी वितरित किया गया। मान्यताओं के अनुसार जो भी बिल्केश्वर महादेव के चरणों में हाजिरी लगाता है और जलाभिषेक करता है, तो भगवान भोलेनाथ उसकी मनोकामना को पूरा करते हैं। दूरदराज के कई इलाकों से पहुंचे भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के बाद मुख्य बाजार में खरीदारी की। इससे दिनभर उपमंडल मुख्यालय का बाजार गुलजार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें