फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर हुई पतंगों और डोर की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले बसंत पंचमी को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। ऋतु परिवर्तन का संदेश माने जाने वाले इस पर्व में कठुआ शहर और आसपास के इलाकों में पतंगबाजी की जाती है। मां सरस्वती की अराधना के इस पर्व पर विभिन्न देव स्थानों पर वार्षिक मेल का आयोजन भी किया जाता है। सुबह से ही युवा बाजार में सजी पतंगों की दुकानों पर रंग बिरंगी पतंगों के साथ साथ डोर भी खरीदी। ऐसे में उम्मीद है कि मंगलवार को शहर का आसमान रंग बिरंगी पतंगों से पटा रहेगा।
विज्ञापन

वहीं शहर के वार्ड दो स्थित पवित्र बावलियों के पास राधाकृष्ण मंदिर में श्री राम चरित्र मानस अखंड पाठ का भी शुभारंभ किया गया। मंदिर के महंत रामशरण दास ने बताया कि बसंत पंचमी पर होने वाले इस कार्यक्रम के तहत मंगलवार दोपहर भंडारे का भी आयोजन होगा। इसके उपरांत महामाई का विशाल जागरण भी रखा गया है जिसमें पंजाब से प्रसिद्ध भजन गायक राज हंस महामाई का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें