फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में माथा टेकने उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर बुधवार को गुरुद्वारा दशमेश नगर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से दीवान साहिब सजाए गए। वहीं रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम से पूर्व सोमवार को शुरू हुए अखंड पाठ साहिब जी का भोग डाला गया। इसके बाद रागी जत्थों, जिसमें छन्नी हिम्मत जम्मू से आए भाई जगीर सिंह हजूरी रागी के अलावा सुखजीत सिंह हजूरी रागी जत्था दशमेश नगर और सुखमनी सोसायटी की बीबी इंदरजीत कौर ने गुरु की महिमा का बखान किया।
गुरुद्वारा साहिब दशमेश नगर के ग्रंथी भाई अमरीक सिंह ने सिख धर्म के इतिहास पर प्रकाश डाला और गुरु के बताए मार्ग को अपनाने पर जोर दिया। वहीं गुरुद्वारा के प्रधान मास्टर सुजान सिंह ने उपस्थित संगत को गुरु के प्रकाश पर्व पर होने वाले समारोह में शिरकत करने के लिए बधाई दी। अंत में गुरु के लंगर का आयोजन किया किया गया। कार्यक्रम के दौरान लखनपुर म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह, हरमोहिंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें