मकर संक्रांति पर मंदिरों में रही भीड़
महानपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर कस्बे और आसपास के मंदिरों में भीड़ रही। इस दौरान लोगों ने कुलदेवता का आशीर्वाद लिया और खिचड़ी का दान किया। मकर संक्रांति पर सुबह लोगों ने स्नान के पश्चात मंदिर में खिचड़ी चढ़ाई। भगवान से सुख-शांति के लिए प्रार्थना भी की। संवाद