फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले सो निहाल, सत श्री अकाल से गूंजा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य पर रविवार को शहर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। लगातार बारिश के बावजूद पंज प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन में भारी संख्या में उमड़ी संगत का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष कर पूरे शहर की फिजा को भक्तिमय बना दिया। बैंड बाजे के साथ निकाले गए नगर कीर्तन में गतका पार्टी के करतब आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। जिसे देख हर कोई दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गया।
विज्ञापन

मुखर्जी चौक स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सर्वप्रथम जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह भोला के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने अरदास की। इसके बाद तहसीलदार मुख्यालय सुनिंदर जीत कौर व एसएसपी कठुआ डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने गुब्बारे छोड़कर नगर कीर्तन की शुरुआत करवाई। पंज प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन में पालकी साहिब को रंग बिरंगे फूलों के साथ सुसज्जित किया गया था। हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर माथा टेका। इस अवसर पर डाढी जत्था, कीर्तनी जत्थे के अलावा धर्म प्रचारकों ने संगत को गुरबाणी से निहाल किया।
वहीं जिले के विभिन्न स्थानों से आई संगतों ने अपनी-अपनी टोलियों के साथ शबद कीर्तन गायन कर मानवता का संदेश दिया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से निकला नगर कीर्तन पारलीवंड इलाके से होते हुए सावन चक्क स्थित गुरुद्वारा साहिब में पंहुचा। जहां पर लंगर प्रसाद ग्रहण करने के बाद वापस शहीदी चौक से होते हुए नगर कीर्तन मुखर्जी चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में संपन्न हुआ। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने खाने-पीने की वस्तुओं के स्टाल लगाए थे। इस अवसर पर शहर के विभिन्न गणमान्य नागरिकों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में मुख्य आकर्षण रहा गतका
शहर में निकाले गए नगर कीर्तन में गतका पार्टी के करतब मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। भिखीविंड पंजाब से आई बलविंदर सिंह की गतका पार्टी के अलावा स्थानीय गकता पार्टी के करतब देखकर हर कोई हैरान था। वहीं स्थानीय महिला द्वारा लाठी चलाने की कला का प्रदर्शन लोगों को आकर्षित कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें